ONE Friday Fights 139 – सभी फाइट्स के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स

ONE Championship इस साल के पहले डबलहेडर वीकेंड का आयोजन करेगा और एक्शन की शुरुआत ONE Friday Fights 139 से होगी।
दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा शुक्रवार, 23 जनवरी को एशिया प्राइमटाइम पर ONE Friday Fights 139 का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिसमें दो दर्जन से ज्यादा MMA, मॉय थाई और किकबॉक्सिंग के उभरते हुए स्टार्स देखने को मिलेंगे। इसमें से अधिकतर का प्रयास छह अंकों का राशि वाला मेन रोस्टर कॉन्ट्रैक्ट जीतने पर होगी।
मेन इवेंट में वोरापोन लुक्जाओपोरोंगटॉम कॉन्ट्रैक्ट जीतने की तरफ आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे। लेकिन उनका सामना म्यांमार के पावरहाउस सोई लिन ऊ से होगा।
वहीं अपने नॉकआउट डेब्यू के चार महीने बाद फ्रेंच युवा सनसनी सैंड्रो बोसी बहुप्रतीक्षित वापसी करते हुए दिखेंगे। उनका सामना PK Saenchai Muaythaigym के प्रतिनिधि पेटसांगवान सोर समार्नगार्मेंट से को-मेन इवेंट मैच में होगा।
इसके अतिरिक्त फीचर फाइट में अपराजित 19 वर्षीय सनसनी रुस्तम यूनुसोव की टक्कर खुनपोनोई सोर सोमाई से होगी।
आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।
फाइट कार्ड
बेंटमवेट मॉय थाई
वोरापोन लुक्जाओपोरोंगटॉम ने सोई “मैन ऑफ स्टील” लिन ऊ को नॉकआउट (ko) से हराया – पहले राउंड के 1:27 मिनट में
View this post on Instagram
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
सैंड्रो बोसी ने पेटसांगवान सोर समार्नगार्मेंट को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
View this post on Instagram
बेंटमवेट मॉय थाई
सुपरजेंग टीडेड99 ने माएमोट सोर सलाचीप को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
एटमवेट मॉय थाई
सलाई टैन खी शीइन ने योडउडोन बीएस मॉयथाई को नॉकआउट (ko) से हराया – दूसरे राउंड के 0:21 मिनट में
View this post on Instagram
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
डेन सिटनायोकटावीपटाफोंग ने जाओइन्सी पीके साइन्चाई को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट मॉय थाई
काजोर्नक्लाई सोर सोर टोइपाड्रियू ने डंक लुकपोरफरायासुआ को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया – दूसरे राउंड के 2:49 मिनट में
View this post on Instagram
एटमवेट मॉय थाई
खुनसुक सोर डेचापैन ने नाय याइन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
रुस्तम “टोमाहॉक” यूनुसोव ने खुनपोनोई सोर सोमाई को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
View this post on Instagram
बेंटमवेट मॉय थाई
क्याव स्वार विन ने मुगा सेटो को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया – दूसरे राउंड के 1:25 मिनट में
View this post on Instagram
बेंटमवेट MMA
बाटोचिर बटसाइखान ने एलेस्टेयर “बिग एल” वोल्डर्स को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया – पहले राउंड के 2:57 मिनट में
View this post on Instagram
स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग
झाओ झेंगदोंग ने केइसुके मोंगुची को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया – तीसरे राउंड के 1:21 मिनट में
View this post on Instagram
बेंटमवेट किकबॉक्सिंग
गेब्रियल परेरा ने हिरोकी सुजुकी को बहुमत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
पोल पास्कल ने Daler Asrorov को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया – दूसरे राउंड के 1:15 मिनट में
View this post on Instagram
स्ट्रॉवेट MMA
थोआन गुयेन थान ने गेब्रियल लियोनेटी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया




