ONE Friday Fights 136 – सभी फाइट्स के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स

ONE Championship की शुक्रवार, 12 दिसंबर को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडिमय में वीकली इवेंट सीरीज के अगले संस्करण के साथ एक बार फिर वापसी हो रही है।
इस धमाकेदार इवेंट, ONE Friday Fights 136, में मॉय थाई, MMA और सबमिशन ग्रैपलिंग के 11 जोरदार मैच देखने को मिलेंगे।
सभी स्टार्स की कोशिश होगी कि वो 1 लाख यूएस डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन के मेन रोस्टर का हिस्सा बनें।
मेन इवेंट में थाईलैंड के पेटखाओक्राडोंग लुक्जाओमैसाइथोंग का सामना लाइटवेट मॉय थाई मुकाबले में तुर्की के अली केलाट से होगा।
फीचर फाइट की बात करें तो रूसी नॉकआउट आर्टिस्ट मक्सिम बखतिन की टक्कर एक अन्य ईरानी नॉकआउट मशीन अबोलफज़्ल अलीपौरांदी से होगी। इसके अतिरिक्त शो की शुरुआत एक सबमिशन ग्रैपलिंग और MMA फाइट से होगी।
आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।
फाइट कार्ड
लाइटवेट मॉय थाई
अली केलाट ने पेटखाओक्राडोंग लुक्जाओमैसाइथोंग को नॉकआउट (ko) से हराया – पहले राउंड के 1:40 मिनट में
View this post on Instagram
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
सुएसत मनोप जिम ने चोकप्रीचा पीके साइन्चाई को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
एटमवेट मॉय थाई
चैटपिचिट सोरसोरटोइपाड्रियू ने हर लिंग ओम को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
क्राईथोंग पीयू फाबाई ने थपलुआंग पेटकियटपेट को नॉकआउट (ko) से हराया – पहले राउंड के 2:09 मिनट में
View this post on Instagram
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
इचरैक “साइलेंट स्टॉर्म” लारौसी ने सारा “सालाह” गोहियर को नॉकआउट (ko) से हराया – पहले राउंड के 1:07 मिनट में
View this post on Instagram
लाइटवेट मॉय थाई
मक्सिम बखतिन ने अबोलफज़्ल अलीपौरांदी को विभाजित निर्णय से हराया
View this post on Instagram
फ्लाइवेट मॉय थाई
झांग “चाइनीज़ टाइगर” जिन्हु ने अमीर नासेरी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
इसराइल डॉस सेंटोस ने टकुमा ओटा को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
हिरोयुकी ने पेटडैम सिटेरावान को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया – पहले राउंड के 2:27 मिनट में
View this post on Instagram
स्ट्रॉवेट MMA
ली “द फ्लैश” सुएंग चुल ने चुएंग नाइबाहो को सबमिशन (रीयर-नेकेड चोक) से हराया – पहले राउंड के 3:02 मिनट में
View this post on Instagram
बेंटमवेट सबमिशन ग्रैपलिंग
जैक सियर ने शोया इशिगुरो को सर्वसम्मत निर्णय से हराया




