ONE Friday Fights 133 – सभी फाइट्स के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स

ONE Championship इस साल के सबसे बड़े वीकेंड की शुरुआत एशिया प्राइमटाइम पर होने वाले ONE Friday Fights 133 के साथ कर रहा है।
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से शुक्रवार, 14 नवंबर को प्रसारित होने वाले इवेंट में दो दर्जन युवा और अनुभवी स्टार्स मॉय थाई, MMA और किकबॉक्सिंग मैचों में शिरकत करेंगे। इन सभी का प्रयास छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट हासिल करते हुए मेन रोस्टर में जगह बनाना होगा।
मेन इवेंट में थाई स्टार पोमपेट पीके साइन्चाई का सामना स्कॉटिश नॉकआउट आर्टिस्ट ग्रेगर थोम से फ्लाइवेट मॉय थाई मैच में होगा।
वहीं फीचर फाइट में चार्टपयाक सकसाटून की टक्कर स्ट्रॉवेट मॉय थाई मैच में समंदर हसनोव से होगी
आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।
इसके बाद आप रविवार, 16 नवंबर को ONE 173: Superbon vs. Noiri देखना न भूलें। इसका लाइव प्रसारण टोक्यो के एरियाके एरीना से किया जाएगा और पांच वर्ल्ड टाइटल मैचों समेत 17 मुकाबलों को पे-पर-व्यू के जरिए live.onefc.com पर देखा जा सकता है।
फाइट कार्ड
फ्लाइवेट मॉय थाई
पोमपेट पीके साइन्चाई ने ग्रेगर थोम को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया – दूसरे राउंड के 2:23 मिनट में
View this post on Instagram
फ्लाइवेट मॉय थाई
वैलेरी स्ट्रंगारी ने सैनिट लुकथामसुआ को नॉकआउट (ko) से हराया – तीसरे राउंड के 1:38 मिनट में
View this post on Instagram
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
रिट्टीडेट कियटसोंग्रिट ने माजिद करीमी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
View this post on Instagram
फ्लाइवेट मॉय थाई
सैनपेट सोर सलाचीप ने पेटमुआंगश्री वानखोंगोम एमबीके को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट मॉय थाई
सिरीचोक सोर सोमाई ने क्लारोब नुइकैफेबोरान को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
एटमवेट मॉय थाई
पयाक सकसाटून ने डेड सोर चोकमिचाई को नॉकआउट (ko) से हराया – पहले राउंड के 1:09 मिनट में
View this post on Instagram
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
चार्टपयाक सकसाटून ने समंदर हसनोव को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फेदरवेट मॉय थाई
पेटखाओक्राडोंग लुक्जाओमैसाइथोंग ने अयूब एल खाद्राओई को नॉकआउट (ko) से हराया – पहले राउंड के 0:53 मिनट में
View this post on Instagram
फ्लाइवेट मॉय थाई
अनुआर सिस्नेरोस ने वालिद साखराजी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
एटमवेट किकबॉक्सिंग
टोमा कुरोदा ने किरिल चिझिक को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट MMA
मैथ्यू ग्रीको ने एर्देनेबायर “बीस्ट” सोलमोन को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया – पहले राउंड के 2:41 मिनट में
View this post on Instagram
फ्लाइवेट MMA
वियत अंह डो ने रयो हिरायामा को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया – पहले राउंड के 2:48 मिनट में
View this post on Instagram




