ONE Friday Fights 125 – सभी फाइट्स के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स

इस महीने वीकली एशिया प्राइमटाइम इवेंट सीरीज के कुछ शानदार आयोजनों के बाद ONE Championship की वापसी ONE Friday Fights 125 के साथ हो रही है।
दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन द्वारा 19 सितंबर को बैंकॉक, थाईलैंड से ONE Friday Fights 125 का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिसमें शामिल करीब दो दर्जन मॉय थाई स्टार्स और MMA फाइटर्स छह अंकों की राशि वाला कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने का प्रयास करेंगे।
मेन इवेंट में पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर सैमापेच फेयरटेक्स हार के सिलसिले का अंत कर डिविजन की टॉप पांच रैंकिंग्स में शामिल होना चाहेंगे।
लेकिन उसके लिए उन्हें एल्ब्रस ओसमानोव के रूप में एक मजबूत रूसी प्रतिद्वंदी को शिकस्त देनी होगी, जो खुद जीत के लिए पूरी ताकत झोंक देंगे।
इसके अलावा फीचर मुकाबले में Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन कोंगचाई चानेडोनमुएंग एक और नॉकआउट प्रदर्शन करने की फिराक में होंगे। लेकिन उनकी टक्कर पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर वॉल्टर गोंसाल्वेस से होगी, जो कि पहले रोडटंग जित्मुआंगनोन और सुपरलैक जैसे धुरंधरों से भिड़ चुके हैं। अब वो स्ट्रॉवेट डिविजन में आकर यहां अपनी छाप छोड़ना चाहते हैं।
आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।
फाइट कार्ड
बेंटमवेट मॉय थाई
एल्ब्रस “द समुराई” ओसमानोव ने सैमापेच फेयरटेक्स को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
View this post on Instagram
138 LBS मॉय थाई
लोगन “ड्रैगन” चैन ने सैकश्री सुपरलैक मॉयथाई को नॉकआउट (ko) से हराया – दूसरे राउंड के 2:19 मिनट में
View this post on Instagram
एटमवेट मॉय थाई
पेटनिनमुंगकोर्न कैप्टनकेनबॉक्सिंग ने पेटनाया बैंग साइन फाइट क्लब को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
मेहरदाद “ब्लैक वुल्फ” खानज़ादेह ने क्रिटपेट पीके साइन्चाई को विभाजित निर्णय से हराया
View this post on Instagram
118 LBS मॉय थाई
एनोन तलाडकोन्डर्नमुआंगपोन ने जियानी “द लॉयन ऑफ फ्लॉन्डर्स” डे लिउ को नॉकआउट (ko) से हराया – दूसरे राउंड के 1:50 मिनट में
View this post on Instagram
113 LBS मॉय थाई
इक्युसैन सोर सलाचीप ने कम्पनथोंग चोर हापयाक को विभाजित निर्णय से हराया
स्ट्रॉवेट मॉय थाई
कोंगचाई चानेडोनमुएंग ने वॉल्टर “आयरन हैंड्स” गोंसाल्वेस को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
बेंटमवेट मॉय थाई
झामिल ओसमानोव ने गुयासिट सिंघा माविन को नॉकआउट (ko) से हराया – दूसरे राउंड के 1:36 मिनट में
View this post on Instagram
एटमवेट मॉय थाई
नेफीस देलिकर्ट ने लिउ येर को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
140 LBS मॉय थाई
मुगा सेटो ने रायन मेकी को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
View this post on Instagram
139 LBS MMA
क्युंग जूंग किम ने सू संग चो गोतोह को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया – पहले राउंड के 4:57 मिनट में
View this post on Instagram
एटमवेट MMA
किम ट्रान ने जूलियाना “ला पैटरोना” ओटालोरा को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया – तीसरे राउंड के 2:03 मिनट में
View this post on Instagram




