Combat

ONE Friday Fights 121 रिजल्ट्स: बखतिन का एल्बो नॉकआउट के बाद परफेक्ट रिकॉर्ड बरकरार


शुक्रवार, 22 अगस्त को बैंकॉक, थाईलैंड के लुम्पिनी स्टेडियम में एक बार फिर शानदार मार्शल आर्ट्स एक्शन देखने को मिला।

ONE Friday Fights 121 में दो दर्जन मॉय थाई और MMA स्टार्स ने शानदार मैच पेश करते हुए 1 लाख यूएस डॉलर के कॉन्ट्रैक्ट और दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में जगह बनाने का प्रयास किया।

अगर आपने एक्शन को मिस कर दिया तो यहां जानिए कि इस इवेंट में क्या-क्या हुआ।

बखतिन की एल्बो ने टेंगनुएंग का खेल किया खत्म, रिकॉर्ड 11-0

अपराजित रूसी स्टार मक्सिम बखतिन ने ONE Friday Fights में लगातार दूसरा फिनिश हासिल किया, जब उन्होंने लाइटवेट मॉय थाई मेन इवेंट में टेंगनुएंग फेयरटेक्स को ढेर किया।

22 वर्षीय स्टार ने एक घातक एल्बो अटैक के दम पर काम पूरा करते हुए ग्लोबल स्टेज पर अपने रिकॉर्ड को 2-0 करने में सफलता पाई।

टेंगनुएंग ने बखतिन की टांग पकड़कर ओवरहैंड लेफ्ट लगाने का प्रयास किया, लेकिन Muay Thai Union टीम के स्टार ने घूमकर स्पिनिंग एल्बो लगाई और उसके बाद थाई स्टार मैट पर गिर गए।

टेंगनुएंग जैसे-तैसे अपने पैरों पर खड़े हुए, लेकिन वो फाइट जारी रखने की हालत में नहीं थे। इस तरह अपराजित स्टार को दूसरे राउंड में 45 सेकंड पर नॉकआउट से विजेता घोषित किया गया और इससे उनका करियर रिकॉर्ड 11-0 हो गया।

हुसैन ने पेटनाकियान को हराकर रिकॉर्ड 13-0 किया

Ubaid Hussain Petnakian Sor Nakian ONE Friday Fights 121 2

एक और अपराजित स्टार उबैद “बैड” हुसैन लुम्पिनी स्टेडियम से अपने बेदाग रिकॉर्ड को साथ लिए गए।

ब्रिटिश-पाकिस्तानी फाइटर ने 130-पाउंड मॉय थाई फीचर फाइट में पेटनाकियान सोर नाकियान को सर्वसम्मत निर्णय से पटखनी दी और ये ONE Friday Fights 115 का रीमैच रहा।

हुसैन ने तीनों राउंड तक अपने विरोधी को जमकर छकाया और हर वार किए। उन्होंने फिनिश का प्रयास किया, लेकिन वो हासिल करने में नाकाम रहे।

अंत में तीनों जजों ने उन्हें सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित किया और उनका ONE Friday Fights रिकॉर्ड 4-0 और करियर रिकॉर्ड 13-0 हो गया।

ONE Friday Fights 121 के नतीजे

  • मक्सिम बखतिन ने टेंगनुएंग फेयरटेक्स को दूसरे राउंड में 0:45 मिनट पर नॉकआउट से हराया (मॉय थाई – लाइटवेट)
  • थॉ लिन टेट ने चोकप्रीचा पीके साइन्चाई को दूसरे राउंड में 1:52 मिनट पर तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • डेनक्रियांगक्राई सिंघा माविन ने लैमसिंग सोर डेचापैन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – 128 पाउंड)
  • रंगरुआंगलैक टीएन मॉयथाई ने पयाकसुरिन ओर औदउडोन को बहुमत निर्णय से हराया (मॉय थाई – स्ट्रॉवेट)
  • आंद्री मेज़ेंट्सेव ने संडे बूमदेक्सेन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
  • पेटचक्रित टीएन डायमंड होम ने पामोर-ई-डाएंग चोर चोकामनॉयचाई को दूसरे राउंड में 0:39 मिनट पर नॉकआउट (ko) से हराया (मॉय थाई – 122 पाउंड)
  • उबैद हुसैन ने पेटनाकियान सोर नाकियान को सर्वसम्मत निर्णय से हराया (मॉय थाई – 130 पाउंड)
  • अली केलाट ने माइकल बारानोव को दूसरे राउंड में 1:35 मिनट पर नॉकआउट से हराया (मॉय थाई – फेदरवेट)
  • शिमोन ने पेटटोंगलोर सिटलुआंगपीनमफोन को दूसरे राउंड में 1:06 मिनट पर तकनीकी नॉकआउट से हराया (मॉय थाई – फ्लाइवेट)
  • रयुया ओकुवाकी ने नुएफेट केलास्पोर्ट को दूसरे राउंड में 2:22 मिनट पर नॉकआउट से हराया (मॉय थाई – एटमवेट)
  • क्लारोब नुइकैफेबोरान ने मोहम्मद अली को पहले राउंड में 1:39 मिनट पर नॉकआउट से हराया (मॉय थाई – 132 पाउंड)
  • जॉन कार्लोस परेरा ने शे डॉबिन को दूसरे राउंड में 0:35 मिनट पर नॉकआउट से हराया (मॉय थाई – लाइटवेट)





Source link

Related Articles

Back to top button