ONE Fight Night 40: Buntan Vs. Hemetsberger II – सभी फाइट्स के लाइव नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स

दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन की शनिवार, 14 फरवरी को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी स्टेडियम में ONE Fight Night 40 के साथ वापसी होने जा रही है।
मेन इवेंट में दो सबसे शानदार विमेंस स्ट्राइकर्स ONE विमेंस स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए टकराएंगी। एक की नजरें इतिहास रचने पर होंगी तो वहीं दूसरी का प्रयास पुराना हिसाब बराबर करने का होगा।
वेकेंट (रिक्त) ONE विमेंस स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप को जीतने में नाकाम रहने के बाद फिलीपीनो-अमेरिकी सुपरस्टार जैकी बुंटान अपने किकबॉक्सिंग खिताब को दांव पर लगाएंगी। उनकी प्रतिद्वंदी स्टेला हेमेट्सबर्गर पिछले मैच में बुंटान को पराजित कर गोल्ड जीत चुकी हैं। अगर वो किकबॉक्सिंग खिताब भी अपने नाम कर पाईं तो दो खेलों की वर्ल्ड चैंपियन बनकर इतिहास रच देंगी।
वहीं को-मेन इवेंट में ONE अंतरिम फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए शैडो सिंघा माविन का सामना स्कॉटिश पावरहाउस निको कैरिलो से होगा।
इसके अतिरिक्त कार्ड में पूर्व ONE फ्लाइवेट MMA वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर डैनी किंगड, 19 वर्षीय सिंगापुर-अमेरिकी स्टार एड्रियन ली, जापानी फाइटर शोज़ो इसोजीमा और IBJJF वर्ल्ड चैंपियन फैब्रिसियो आंद्रे व जोआओ पेड्रो बुएनो मेंडेज़ दिखेंगे।
आप सभी मैचों के नतीजे और वीडियो हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।
फाइट कार्ड
स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप
स्टेला “ऑल्वेज़ हंग्री” हेमेट्सबर्गर ने जैकी बुंटान को विभाजित निर्णय से हराया
अंतरिम फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप
निको “किंग ऑफ द नॉर्थ” कैरिलो ने शैडो सिंघा माविन को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फ्लाइवेट MMA
“वुल्फ वॉरियर” हू योंग ने डैनी “द किंग” किंगड को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया – पहले राउंड के 4:50 मिनट में
हेवीवेट MMA
बेन “वनीला थंडर” टायनन ने रयुगो टाकेऊची को सबमिशन (आर्म-ट्रायंगल चोक) से हराया – पहले राउंड के 2:07 मिनट में
लाइटवेट MMA
एड्रियन “द फिनोम” ली ने शोज़ो इसोजीमा को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया – पहले राउंड के 2:56 मिनट में
लाइटवेट MMA
लूकस गेब्रियल ने मागोमेद अकाएव को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
फेदरवेट सबमिशन ग्रैपलिंग
फैब्रिसियो “होकेज” आंद्रे ने जोआओ पेड्रो बुएनो मेंडेज़ को सर्वसम्मत निर्णय से हराया
एटमवेट MMA
जिहिन “शैडो कैट” राडज़ुआन ने गैब्रियला “गाबी” फुजीमोटो को तकनीकी नॉकआउट (TKO) से हराया – तीसरे राउंड के 3:36 मिनट में


